कोई भी स्टाफ अवकाश पर नहीं रहे
बारां। गर्मी में लू तापघात और मौसमी बीमारियों से बचाव और उपचार के इंतजामों को लेकर जयपुर निदेशालय से नियुक्त डॉ. राकेश गोचर और सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने गुरुवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में आवश्यक दवाईयां, उपकरण, मरीजों के लिए समुचित सुविधाएं रखने के निर्देश दिए अस्पतालों में लू तापघात एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के इंतजाम जांचने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए निदेशालय से नियुक्त डॉ. राकेश गोचर को नियुक्त किया है। डॉ. गोचर और सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने सीएचसी केलवाड़ा, सीएचसी कस्बाथाना, सीएचसी शाहाबाद सीएचसी देवरी, पीएचसी समरानिया का निरीक्षण किया। शाहाबाद में एसडीएम के साथ हीटबेब और मौसमी बीमारियों की तैयारी को लेकर चर्चा की।
कस्बाथाना में नए भवन निर्माण का निरीक्षण किया।
सीएचसी केलवाड़ा में ब्लड स्टोरेज को संगृहीत करने के निर्देश दिए। स्टाफ को निर्देशित किया कि कोई भी अवकाश पर नहीं रहे। इस दौरान अस्पतालों में लू तापघात एवं मौसमौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, उपकरणों की क्रियाशीलता एवं रोगियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाईयां, उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए। मरीजों को अस्पतालों में आवश्यक बेड, ठंडा पानी, कूलर, पंखा आदि के इंतजाम रखे जाएं। इस दौरान आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




