पीडित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई व एसपी को दिया परिवाद
बारां। अटरू रोड पर 5 मई को कुछ लोगों ने खडी गाडियों पर ताबडतोड वार कर गाडियों के कांच तोड दिए। आरोपी फिर भी बाज नहीं आए अगले दिन गाडी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी रिपोर्ट पीडित की ओर से कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पीडित पीडित रामदयाल व ज्ञानचंद सुमन निवासी कुंजबिहार कॉलोनी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी परिवाद पेश किया है। जिसमें पीडितों ने बताया कि 5 मई को प्रदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा व उसके 4-5 अन्य साथी घर पर आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। मारपीट में रामदयाल के चोंटे आई है।
वहीं बीच बचाव करने आए कुलदीप सैनी, कृष्ण गोविन्द के भी सिर में चोंटे आई है। आरोपी पास ही प्लाट में खडी पीडित की चोपहिया वाहनों के साथ तोडफोड कर भाग गए। जिसकी रिपोर्ट पीडित द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई। अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट से खफा होकर 6 मई को 11-12 बजे के करीब आरोपी आए और जान से मारने की धमकियां देते हुए चले गए। 6 मई की रात्रि को आरोपियों ने गाडी में आग लगा दी। पीडित रामदयाल ने बताया कि घर में शादी का माहौल है। ऐसे में इनसे जान-मान का खतरा बना हुआ है। एसपी से आरोपियों से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीडित रामदयाल व ज्ञानचंद ने प्रदीप शर्मा, रवि प्रजापति, पवन, चिंटू ईशु वाल्मिकी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




