[aioseo_breadcrumbs]

संविधान बचाओ अभियान रथ के माध्यम से जनजाग्रति का संकल्प दोहराया

बारां । गोविंद सिंह यादव उर्फ गोविंद अटलपुरी इंटर स्टेट यात्री भारत जोड़ो यात्रा, न्याय योद्धा भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, अटरू, जिला-बारां ने अपने द्वारा बनवाए गए विशेष रथ एवं अपने साथियों के साथ जयपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में भाग लिया। अटलपुरी ने बताया कि रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि कहीं पर भी दलितों, वंचितों एवं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों पर अन्याय, अत्याचार होता हैं, तो पीड़ित की हर संभव मदद की जाए। पीड़ित न्याय दिलाने के लिए पुरजोर तरीके से प्रयास करें।

इस अवसर पर अटलपुरी ने अपना संकल्प दोहराया कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते हैं। तब तक अपने द्वारा बनवाए गए विशेष रथ से गांव-गांव, शहर-शहर जाकर भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश देते हुए संविधान बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन को जागृत करता रहूंगा और साथ ही दलितों, वंचितों एवं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों पर होने वाले अन्याय, अत्याचार का पुरजोर तरीके से विरोध करता रहूंगा।

जब कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता दलितों, वंचितों एवं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों की उनके दुख दर्द में मदद करेगे और इन वर्गो के व्यक्तियों पर अन्याय, अत्याचार करने वाले व्यक्तियों को संविधान के प्रावधानों के तहत सजा दिलवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे तभी जाकर संविधान बचाओ रैली के सार्थक परिणाम आएंगे। अटलपुरी ने केंद्र सरकार के द्वारा जातीय जनगणना करने की घोषणा का स्वागत किया। इसको लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के विजन की जीत बताया है। उल्लेखनीय हैं कि अटलपुरी इससे पूर्व भी भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं संविधान बचाओ यात्रा में अपने द्वारा बनवाए गए विशेष रथ के साथ भाग ले चुके हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket