बारां। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय स्टेशन रोड द्वारा बच्चों को स्वर्णप्रशन दवा पिलाई गई। प्रधान चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. कैलाश चन्द बरुलिया ने बताया कि पुष्प नक्षत्र के अवसर पर 0 से 16 वर्ष के कुल 70 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आंचल प्रसूता केन्द्र प्रभारी डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि स्वर्ण प्राशन बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। शारीरिक व मानसिक विकास में वृद्वि करता है। बच्चों में सोचने समझने की शक्ति में वृद्वि करता हैं।
बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढाता है। आंचल प्रसूता केन्द्र के माध्यम से गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओ को सेवाएं दी जा रही है। इस अवसर पर जरावस्था चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद नागर ने बताया कि हमने सीनियर सिटीजन की सेवा के लिए सभी प्रकार की दवाइयां जो हम यहां से निशुल्क दे सकते हैं, निशुल्क दी जा रही है एवं उनका स्वास्थ्य कैसे अच्छा बना रहे, इस बारे में बताया जाएगा। पंचकर्म प्रभारी डॉ. महेन्द्र मीणा ने बताया कि शिविर में 5 मरीजों को शिरोधारा एवं 10 मरीजों का अग्निकर्म किया गया। पंचकर्म से तुरंत आराम होता है। ऐसी बीमारियों के लिए पंचकर्म में मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पवनदीप, शिवराज ने स्वर्णप्राशन कैंप में अपनी सेवाऐं दी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




