[aioseo_breadcrumbs]

कस्बाथाना सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

बारां। शाहाबाद परियोजना के कस्बाथाना सेक्टर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का एक दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न । जिला प्रशासन बारां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को और मजबूत बनाने के लिए बहुत अग्रणी कदम उठाये जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संस्था रॉकेट लर्निंग द्वारा जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रही हैं। जिसको लेकर कस्बाथाना सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताऔ को प्रशिक्षण दिया गया रॉकेट लर्निंग एक गैर-सरकारी संस्था है जो प्रारंभिक एवं पूर्व प्रारंभिक शिक्षा के लिए काम करती है। संस्था माता -पिता , आंगनवाड़ियों को जोड़ने के लिए डिजिटल और डायरेक्टरेट हस्तक्षेप के मिश्रण का उपयोग करती है।

रॉकेट लर्निंग के मॉडल के अंतर्गत आ रहे बच्चों के सीखने के परिणामों पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया है। रॉकेट लर्निंग माता व पिता के साथ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में भी गहराई से काम करते हैं। पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गतिविधियों को प्रभावी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में कौशल संवर्द्धन किए जाने के उद्धेश्य से रॉकेट लर्निंग संस्था ने मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत नवाचार की शुरुवात करी थी। इसी के अंतर्गत रॉकेट लर्निंग मिशन बुनियाद के द्वारा ज़िले के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी पढ़ाई में भी प्रशिक्षणकर्ता के रूप में सहयोग किया गया। संस्था के द्वारा सम्पूर्ण जिलें में अपने नए “आंगनवाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम” किया जा रहा है, जिसकी कुल अवधि 180 मिनट हैं।

आंगनवाड़ी प्रशिक्षण में मुख्य सत्र कार्यक्रम का अवलोकन एवं मूल्यांकन, आईस ब्रेकर गतिविधियाँ, खेल और बच्चों के लिए उत्साहवर्धक एवं सुरक्षित वातावरण, समग्र विकास और विकास के विभिन्न क्षेत्रों का परस्पर संबंध, कक्षा कक्ष का आयोजन, दैनिक दिनचर्या एवं ज्स्ड (शिक्षण अधिगम सामग्री) पर आधारित हैं। आज का प्रशिक्षण शाहाबाद परियोजना के कस्बाथाना सेक्टर में दिया गया हैं। इस ट्रेनिंग के अंतर्गत उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास दुर्गाशंकर मीणा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि मित्तल तथा महिला सुपरवाइजर ज्योति प्रजापति और देवेन्द्र सिंह यदुवंशी वरिष्ठ सहायक आदि के सहयोग रहा। रॉकेट लर्निंग जिला कॉर्डिनेटर भुवनेश पंकज बतौर सुगमकर्ता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket