[aioseo_breadcrumbs]

अभिनन्दन नाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक मनाया

बारां। जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से चतुर्थ तीर्थंकर भगवान अभिनन्दन नाथजी का गर्भ व मोक्ष कल्याणक वैशाख शुक्ल षष्ठी शुक्रवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। समाज मंत्री अनिल बड़जात्या ने बताया कि कोटा रोड स्थित संभव नाथ जिनालय पर सुबह 8 बजे श्री संभव नाथ ,सुपार्श्व नाथ, शांति नाथ, पार्श्व नाथ एवम महावीर भगवान के अभिषेक शांति धारा दया चन्द जैन, वीरेंद्र बड़जात्या, प्रवीण जैन, अनिल जैन, मनोज बड़जात्या, बाबू लाल जैन व सभी पुरुष वर्ग द्वारा किये गए।

ततपश्चात नित्य नियम पूजा, तीर्थंकर अभिनन्दन नाथ पूजा व निर्वाण कांड के वाचन के साथ सभी महिला पुरुषो द्वारा निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। वरिष्ठ दया चन्द जैन के अनुसार सभी के लिए निर्वाण लाडू की सुव्यवस्था समाज की ललिता टोंग्या द्वारा पूर्ण शुद्धता से बनाये लड्डू से की गई। ललिता शाह द्वारा भी निर्वाण लड्डू बनाया गया। पराग टोंग्या, चेतन सेठी, पूर्णिमा शाह, मोना जैन, चंद्रेश बड़जात्या, प्रिया अजमेरा, रितिका सेठी, चित्रा जैन, कविता सिंघल ने पूर्ण सुसज्जित निर्वाण लाडू समर्पित किया। ललिता सोनी द्वारा आरती करवाई सभी उपस्थित भक्तों द्वारा आरती की गई। इस कार्यक्रम में दिगम्बर जैन महा समिति बारां संभाग ने अपनी महती भूमिका निभाई

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket