बारां. शहर के प्रताप चौक के पास सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई में 3 मई को स्वर्ण प्राशन शिविर लगेगा। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर यह शिविर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसमें 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्रॉप पिलाई जाएगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और बौद्धिक विकास में सहायक होती है। शिविर में अर्श, मस्सा, भगंदर जैसी गुदा संबंधी बीमारियों की जांच और परामर्श भी दिया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




