[aioseo_breadcrumbs]

शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति बारां

बारां । जिला अभिभाषक परिषद बारां के अध्यक्ष कमलेश दुबे के नेतृत्व में पारिवारिक न्यायधीश महोदया का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
प्रवक्ता संदीप चौबे ने बताया कि जिला अभिभाषक परिषद बारां द्वारा आज पारिवारिक न्यायधीश महोदया शहनाज परवीन का विदाई समारोह का आयोजन जिला अभिभाषक परिषद के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय अशोक चौधरी, एससी-एसटी न्यायालय न्यायाधीश लोकेश शर्मा, पोक्सो न्यायधीश सोनिया बेनीवाल, एसीजेएम न्यायधीश अनिल परनामी, सिविल न्यायाधीश दिशा परिहार, उपभोक्ता न्यायधीश की गरिमामय उपस्थिति रहीस महासचिव शैलेश मेहता, स्पीकर तेज कुमार मीना एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने जानकारी दी कि आज हम यहाँ एक ऐसे अवसर पर एकत्र हुए हैं। जहां हम अपने पारिवारिक न्यायधीश महोदया को विदा कर रहे हैं। जो बहुत मायने रखते हैं। पारिवारिक न्यायधीश महोदया का कार्यकाल एवं उनके द्वारा किए गए कार्य सहराणीय एवं अच्छे रहे हैं। साथ ही जिला अभिभाषक परिषद ने पारिवारिक न्यायधीश महोदया को उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आप जहाँ भी जाएँगे, सफलता प्राप्त करेंगे। मंच का संचालन ऋतु बत्रा ने किया ।
विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से बारां के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम चतुर्वेदी, बाबूलाल जैन, श्याम जी पालीवाल, ललित नागर, भारत भूषण सक्सेना, महावीर जैन, असलम भारती, चंदप्रकाश यादव, हेमराज बैरवा, माधोलाल सुमन, ओम मेहता, वीरेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, बृजराज किशोर, अनिल श्रीवास्तव, खलील खान गोरी, सत्येंद्र बाबा, दिलीप सिरोहिया, बालमुकुंद गुर्जर, हेमेंद्र ओझा, मीनाक्षी जैन, अरविंद बगैरवाल, धैर्य नागर, योगेंद्र शर्मा, ज्ञानप्रकाश शर्मा, यतेंद्र गौतम, पंकज मेहरा, राजेंद्र राठौर, सिमरन जीत सिंह, अभिनव गौतम, महेंद्र प्रजापति, ऋतु बत्रा, त्रिभुवन जैन, सिमरनजीत सिंह, राकेश गुजर, अशोक मीणा, ओम भारतद्वाज, धीरज हाडा, ललित नागर, चंद्र मोहन नागर,ओम साहू, संजय नागर, तक्षराज सिंह,गजेंद्र नागर, सुरेश बैरवा,प्रियांशु शर्मा, राजेश नागर, चिराग चौधरी, कृष्णकांत शर्मा, पंकज मेहरा, संदीप शुक्ला, सुमित मीणा, चंद्रदीप सिंह, नवदीप सिंह,फिरोज खान, सुनील मीणा, रामस्वरूप नागर,विजय सिंह, अंकित शर्मा, आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket