[aioseo_breadcrumbs]

योग दिवस को लेकर क्रियान्वयन समितियों का गठन

बारां । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक राज्य मुख्यालय, समस्त जिला मुख्यालय, समस्त उपखण्ड मुख्यालय तथा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें समस्त केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के विभागों, उपक्रमों, संस्थाओं, निगमों, बोर्ड, स्वयंसेवी संगठनों आदि की सहभागिता होगी। आयुष विभाग को नोडल विभाग नियुक्त करते हुए इसके आयोजन के लिए जिला स्तरीय, उपखण्ड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय क्रियान्वयन समितियों का गठन करने एवं प्रासंगिक पत्र में वर्णित कार्यों की पालना करवाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि उक्त आदेशों के क्रम में इस कार्यक्रम के लिए उप निदेशक, आयुर्वेद अधिकारी, बारा डॉ. वीरेन्द्र कुमार सुवहाया, (7568905016) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा जिला मुख्यालय, उपखंड मुख्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति, ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक स्तरीय क्रियान्वयन समितियों का गठन किया गया है।
साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रा०/मा०) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए समस्त प्रधानाचार्यों, संबंधित स्टाफ एवं छात्र, छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने, उप निदेशक, आयुर्वेद विभाग (सदस्य सचिव/नोडल विभाग) को योग क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि नियुक्त करने एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने, जिले के समस्त राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य को स्वयं या आपना प्रतिनिधि नियुक्त करने तथा निजी महाविद्यालयों को भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु पाबन्द करने के के लिए निर्देशित किया है। वहीं समस्त जिला विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तरीय क्रियान्वयन समिति का चयन एवं निर्धारण ब्लॉक स्तरीय समिति के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजन के लिए उत्तरदायी बनाया गया है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket