बारां। जिला बैरवा महासभा की कार्यकारिणी द्वारा ग्राम हनुवतखेडा तहसील अटरू में पन्नालाल का स्वर्गवास हो गया, जिनकी तीये की बैठक में जिला बैरवा महासभा की टीम ने ग्राम हनुवतखेडा में पहुंचकर परिवार वालों को मृत्युभोज नहीं करने की बात बताई तो परिवार के सदस्यों व देवीलाल अध्यापक ने रचनात्मक पहल करते हुए मृत्युभोज नहीं करने का निर्णय लिया व उनके स्थान पर पर्यावरण को संरक्षण देने के लिए शमशान घाट में 5 पेड लगाने की बात कही।
जिला कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा मायथा, महामंत्री भागचंद चौथ्या, छात्र संगठन जिलाध्यक्ष रविंद्र बैरवा बरला, ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र आटोन, जिला प्रभारी कन्हैयालाल हानीहेडा, सामाजिक कार्यकर्ता रंगलाल धामनिया, छबडा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मूंडला, रामप्रसाद केरवालिया, पवन मूंडला आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




