बारां । ब्रिलियन्ट पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, न्यू नाकोड़ा कॉलोनी बारां का 15 वाँ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में लगभग 250 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतिया दी, कक्षा नर्सरी से 12जी तक की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, गायन इत्यादि विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों में भाग लिया।
मुख्य अतिथि राधेश्याम बैरवा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार एवं बारां कोटा शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति विष्णू साबू तथा बारां च्ळ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य केएम मीणा, बीएसएन ग्रुप के चेयरमैन महावीर विजय तथा कोटा से हेनरटन एडयुसपोर्ट के निदेशक रवि विजय एवं विद्यालय के संरक्षक सत्यनारायण विजय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं ब्रिलियन्ट परिवार के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल बैंड परेड के साथ फूलों की बौछार करते हुए स्वागत किया गया।
विद्यालय निदेशक विनोद विजय एवं निशा विजय ने बताया कि कार्यक्रम की थीम ‘‘भारत दर्शन’’ रखी गई थी, इसमें भारत के विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों का दर्शन विद्यार्थियों की प्रस्तुतियो, नृत्य, नाटक एवं गायन द्वारा दर्शाया गया ।
जिसमें मुख्यतः नर्सरी से 11वीं तक के विद्यार्थियों की प्रस्तुतिया क्रमशः वेलकम सोंग, गल्ती से मिस्टेक, वल्ली, लूंगी डांस, कान्हा सोजा जरा, चिट्टे सूट ते (पंजाबी सोंग),छावा एक्ट (शंभाजी महाराज), खम्बा घणी (राजस्थानी सॉन्ग), यूपी वाला ठुमका (भोजपुरी), ढोलीडा (गुजराती) भगत सिंह एक्ट रंग दे बसंती (देशभक्ति), तिरछी नजरिया (ओल्ड कॉमेडी सॉन्ग), दीवानी मस्तानी (क्लासिकल सॉन्ग), भजन गायन -रचा हे सृष्टि को जिस प्रभू ने….तथा अईगिरी नंदनी -महिषासुर एक्ट (दुर्गामाता द्वारा महिषासुर वध एक्ट ) इत्यादि प्रस्तुतियाँ दी गई।
अध्यक्ष सिकरवार ने प्रशंसा करते हुए बताया कि नर्सरी से 12वीं तक का एक ही मात्र विद्यालय हैं। जिसमें पढ़ाई की उत्कृष्टता के साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं । उद्योगपति विष्णु साबू ने कहा कि में जब इस विद्यालय का उद्घाटन हुआ था तब भी में उपस्थित था और आज भी हम विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रम में हमेशा उपस्थित रहते हैं ।
ठैछ ग्रुप चैयरमेन कोटा महावीर विजय, रवि विजय द्वारा छावा एक्ट (शंभाजी महाराज एक्ट), भगत सिंह एक्ट एवं महिषासुर एक्ट की विशिष्ट प्रस्तुतियों के रूप में बहुत अधिक प्रशंसा की गई ।
स्कूल निदेशक अनिमेष विजय एवं क्त. कृतिका विजय ने बताया कि ब्रिलियन्ट पब्लिक स्कूल इस वर्ष से भारतीय शिक्षा बोर्ड, पतंजलि द्वारा सम्बद्धता प्राप्त कर चुका है जोंकि ब्ठैम् के समान ‘‘नेशनल बोर्ड’’ है । इसमें नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं ।
जिसका तरीका पूर्णतया ब्ठैम् जैसा है एवं पाठ्यक्रम में आधुनिकता के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश किया गया है जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूर्णतया पालना की गई है ।
विजय ने बताया कि हमारे विद्यालय की संकल्पना मूलतः अंग्रेजी मीडियम के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा एवं विद्यार्थियों के सांस्कृतिक मूल्यों के समावेश का हैं।निदेशक विनोद विजय द्वारा उपस्थित अतिथियों,अभिभावकों ,सभी टीचर्स एवं सहयोगीयों तथा बच्चों को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों एवं आनन्ददायक कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया । मंच संचालन विद्यालय की कक्षा की छात्रा पूर्वी नगर एवं मानवी शर्मा द्वारा किया गया जिनका सहयोग मेवाराम सर एवं स्पोकन इंग्लिश ट्रेनर दीपक सर द्वारा किया गया ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




