[aioseo_breadcrumbs]

बालिका सशक्तिकरण अभियान की पूर्व छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला की

अंता। एनटीपीसी अंता ने अपने आस-पास के क्षेत्रों की बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और प्रभावशाली कदम उठाते हुए बालिका सशक्तिकरण अभियान की पूर्व छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में किया। इस कार्यशाला में 2022 से 2024 के दौरान अभियान में भाग ले चुकी लगभग 120 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य इन बालिकाओं को कैरियर योजना, कौशल विकास और विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी प्रदान करना था। बतौर विशेषज्ञ वक्ता उपस्थित रहीं प्रोफेशनल काउंसलर सुश्री मुक्ता शर्मा, जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, योजना और निरंतर प्रयास से किसी भी दिशा में सफलता पाई जा सकती है।
यह आयोजन न केवल मार्गदर्शन का एक अवसर था, बल्कि बालिका सशक्तिकरण अभियान के प्रभाव को साझा करने का भी मंच बना, जहाँ पूर्व प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों, व्यवहारिक बदलावों और भाषा कौशल में आई प्रगति को साझा किया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीव सक्सेना ने बालिकाओं के उत्साह से प्रभावित होकर घोषणा की कि ऐसी कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला अब प्रतिवर्ष आयोजित की जाएगी, ताकि इन बालिकाओं को निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन मिलता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्सेना ने की, जबकि प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती वंदना सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। ओएंडएम प्रमुख वी.के. देशमुख, मानव संसाधन प्रमुख दिलेर सिंह कुहाड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंबुज कुमार, सीएसआर कार्यकारी सुशील सोनवन्शी तथा प्रेरणा महिला मंडल की अन्य सदस्याएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
यह आयोजन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के प्रति एनटीपीसी अंता की सतत प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket