बारां। प्रेम नारायण गालव स्मृति सेवा संस्थान बारां द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में नगर परिषद के सामने प्रेम नारायण गालव स्मृति सेवा संस्थान कार्यालय के बाहर एक शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राधेश्याम बैरवा के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ।
प्रेम नारायण गालव स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष जयेश गालव ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन व राहगीरों को कुछ राहत मिले इसलिए संस्थान द्वारा शुद्ध व शीतल पेयजल की प्याऊ लगाई गई है। जो ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक आमजन को शीतल जल उपलब्ध करायेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यकांत जी शुक्ला, परमानंद सोनी, जितेंद्र शर्मा, दिलीप दीक्षित, विक्की शर्मा, सहित अनेका अनेक लोक उपस्थित हुए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




