बारां। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सत्यनारायण भूमलिया द्वारा प्रमोद जैन भाया पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार का उनके निवास पर माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन की हर समय मदद करने के लिए आग्रह किया।
प्रमोद जैन भाया ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भूमलिया का माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर स्वागत सम्मान किया। वहां पर भूमलिया के साथ आए सभी साथी गणों का भी प्रमोद भाया ने मुंह मीठा करा कर सभी के साथ आत्मीयता से फोटो खिंचवाकर भूमलिया को आश्वस्त किया मैं आपके संगठन के लिए और आपके लिए और आपके कार्यकर्ताओं के लिए हर समय तैयार हूं और रहूंगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




