बारां। राज्य समान परीक्षा योजना के तहत वार्षिक परीक्षा कक्षा 9 व 11 के प्रश्न पत्रों के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है।
समान परीक्षा के जिला संयोजक राधेश्याम मीणा ने बताया कि 2 मई को होने वाला कक्षा 9 का सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र अब 7 मई
व कक्षा 11 के कृषि रसायन, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास विषय के प्रश्न पत्र 9 मई को सुबह 7.45 बजे से 11 बजे तक होंगे। जबकि 3 मई को होने वाला कक्षा 9 का स्वास्थ्य शिक्षा का प्रश्न पत्र 8 मई तथा कक्षा 11 का गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र 10 मई को सुबह 7.45 बजे से 11 बजे तक होगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




