[aioseo_breadcrumbs]

धर्म गुरूओं ने किया लोगों को बाल-विवाह की रोकथाम के लिए जाग्रत

बारां। सृष्टि सेवा समिति ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए धर्मगुरूओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया है। इसी कडी में किशनगंज तहसील के भंवरगढ में बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम आयोजित किया। जिला समन्वयक विजय कुशवाह ने बताया कि जिले में एक भी बाल विवाह न हो इसके लिए निगरानी रखकर रोकथाम का पूरा प्रयास करेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि सिंह बघेल ने बताया कि जेआरसी कानूनी हस्तक्षेप के जरिये बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 416 जिलों में 250 से भी ज्यादा नागरिक संगठनों का नेटवर्क हैं। जिसने पिछले वर्षों में दो लाख से ज्यादा बाल विवाह रूकवाए हैं और करोडों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है। बाल अधिकारिता विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी लोकेश सेन ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की कमी है।

ज्यादातार लोगों को यह पता नहीं है कि यह बाल विवाह दंडनीय अपराध है। ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह होने की अधिक सूचना मिलती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। कार्यक्रम में इदरीश हुसैन समाजसेवी, जगदीश तिवारी, दिनेश वैष्णव, सलमा सुल्ताना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket