बारां । अक्षय तृतीया पर कराय दिगम्बर जैन महासमिति संभाग बारां द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किये गए। इस दौरान राहगीरों को गन्ने का रस वितरित किया गया। चन्द्रकला सेठी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता टोंग्या के अनुसार अक्षय तृतीया के महा पर्व पर सभी धर्मावलम्बियों को दिगम्बर जैन जोड़ला मन्दिर चौमुखा बाजार पर सभी आने जाने वालों को गन्ने का रस सस्नेह पिलाया गया।
सचिव सरला जैन ने बताया कि यह शुभ कार्यक्रम अद्विक सेठी सुपौत्र अध्यक्ष चन्द्रकला अशोक सेठी के 9 वे जन्म दिवस के मंगलमय अवसर पर किया गया। संभाग द्वारा इसी अवसर पर सब्जी मंडी स्थित पुलिस चौकी पर मूक पक्षियों के लिए शीतल जल के परांडे लगाए गए। युवा प्रकोष्ठ मंत्री रानी नोपडा ने बताया कि इसी पर्व पर संस्था द्वारा गौशाला में चारा भी खिलाया गया। संस्था की सरिता बड़जात्या, कुसुम बज, श्वेता गंगवाल ,संगीता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष चन्द्रकला पाटनी, शकुंतला गोधा, विनोद गोधा सभी का पूर्ण सहयोग रहा। कुसुम बज व शकुंतला गोधा ने अक्षय तृतीया पर दान की महत्ता पर प्रकांश डाला। समाज प्रबुद्ध सभी महिला पुरुषो ने अपनी भागीदारी निभाई। मनोज नोपडा, शिखर चन्द जैन व अशोक सेठी ने सभी कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। सरला जैन ने धन्यवाद दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




