बारां। जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए मई माह का त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके तहत माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरुवार को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि मई माह में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 1 मई को प्रातः 11 बजे से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाएगी। जिसमे आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई कर समाधान किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




