बारां। गुणवर्धन शंखेश्वर दादा की मेहरावानी से अमेरिका दौरे से सकुशल लौटने के उपरान्त अध्यक्ष गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।
गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया लगभग 1 माह के अमेरिका दौरे से सकुशल लौटने के उपरान्त प्रातःकाल चन्द्रप्रभूजी स्वामी के दर्शन किये तथा तत्पश्चात गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ पहुंचकर गुणवर्धन शंखेश्वर दादा की पूजा-अर्चना की साथ ही गणेशजी महाराज, बालाजी महाराज एवं वहां पर विराजमान समस्त देवों की पूजा कर दर्शन लाभ प्राप्त किया तथा गौवंश को हरा चारा एवं गुड खिलाया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




