बारां । कृषि उद्यमी बेच का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के घनश्याम मीणा डीडीएम, नाबार्ड तथा कोटा जिले के राम प्रसाद शर्मा, डी डी एम. नाबार्ड मुख्य अतिथि रहे।
समारोह में रूडसेट संस्थान बारां के निदेशक देवेन्द्र कुमार मीणा ने कृषि तथा डेयरी फार्मिंग सीख रहे प्रशिक्शुओं को कैसे भविष्य में पशु पालन एवं कृषि करके कैसे बिजनेस शुरू करें तथा कैसे अपने जीवन को कामयाबी की और ले कर जाएं, बताया। प्रशिक्षु किस प्रकार संस्थान से जुड़े रहकर लोन की सहायता से जीवन को कृषि के माध्यम से सही दिशा में कैसे ले कर जा सकते हे समझाया। सभी प्रशिक्षुओं ने बड़े रोमांचक तरीके से हिस्सा लिया और समझा। इस दौरान 24 प्रशिक्षुओं ने डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमी प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




