बारां। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व न्यायालय के सभी प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलक्टर ने अंता, अटरू, मांगरोल, छीपाबड़ौद, छबड़ा, किशनगंज और शाहबाद क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों से राजस्व वादों के निस्तारण की व्यवस्था को और सुदृढ करने और पर्याप्त मॉनिटरिग करने के निर्देश दिए। साथ ही कलक्टर ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी अपने स्तर पर होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समीक्षा कर फार्मर रजिस्ट्री शिविर, परिसीमन के कार्यो, भूमि सत्यापन व ऑनलाइन गिरदावरी के कार्यो में विशेष तौर पर सक्रियता से कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने अवैध खनन पर अंकुश लगाएं रखने के प्रयासों की समीक्षा करते हुए सभी उपखण्ड अधिकारियों को नियमों की पालना कड़ाई से करने के निर्देश दिए। वहीं हाल ही में पहलगांव दुखान्तिका के कारण उपजे तनाव के मद्देनजर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




