बारां । अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर इनरव्हील क्लब बारां द्वारा राहगीरों को भीषण गर्मी के दौरान शीतल पेयजल उपलब्ध करवाए जाने को लेकर वाटर कूलर लगाया गया।
इनरव्हील क्लब अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब द्वारा शीतल जल की व्यवस्था की गई है।
मीडिया प्रभारी ललिता टोंगया ने बताया कि इस सेवा कार्य के प्रायोजक एडवोकेट हरिओम-सीमा अग्रवाल रहे। यह वाटर कूलर एडवोकेट दम्पत्ति द्वारा बारां शहर के शीतला चैक में लगाया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन ने निभाई। विशिष्ट भूमिका में सचिव किरण जैन, बिंदु मारू व चित्रा जैन रहे। इस दौरान क्लब के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
फोटो संख्या-1 आमजन को गर्मी के दौरान शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर लगाया गया वाटर कूलर
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




