बारां। श्रम आयुक्त राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया। कि परम्परा के अनुसार श्रमिकों द्वारा प्रतिवर्ष 1 मई को सद्भावना एवं हर्षोल्लास के साथ श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक अपने साथी श्रमिकों एवं परिजनों के साथ मना सके, इस उद्देश्य से राज्य के समस्त औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजकों से राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबन्धकों से अपील कर यह अपेक्षा की जाती है। कि वे 1 मई, को सवैतनिक अवकाश घोषित कर श्रमिकों को यह दिवस मनाने में सहयोग प्रदान करें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




