श्रीगंगानगर की संस्था हेल्प इंडिया फाउंडेशन राजस्थान के द्वारा, बारां के निकटवर्ती तिसाया गांव के भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं पूर्व वार्ड पंच गोविंद शर्मा को रक्तदान के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
गोविंद शर्मा ने बताया कि वह अब तक जीवन में 37 बार रक्तदान कर चुके हैं। सम्मान के इस अवसर पर राजस्थान सहित सभी प्रदेशों के 100 रक्तवीरों एवं समाज सेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीगंगानगर की पूर्व सभापति करुणा चाण्डक एवं सादुलशहर के पूर्व विधायक संतोष सहारण ने सभी समाज सेवियों का प्रमाण पत्र देकर स्वागत सम्मान किया। इसअवसर पर समाजसेवी राजकुमार जोग, विष्णु पुरोहित, विनोद धारणियां, एडवोकेट प्रताप सिंह शेखावत, सुमेश शर्मा, सहित कई समाज सेवी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर हेल्प इंडिया फाउंडेशन राजस्थान के अध्यक्ष विनोद राजपूत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




