बेहतरीन चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कटिबद्ध है भजनलाल शर्मा सरकार
बारां। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता है कि सतत प्रयासों के साथ प्रदेशवासियों को उन्नत सेवाएं मिले और राजस्थान हर क्षेत्र में अग्रणी बने। प्रदेश सरकार की प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उन्नत सेवाएं मुहैया करवाने के लिए अत्यंत संवेदनशील है।
प्रदेश की भजनलाल सरकार नागरिकों को बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना की मोबाइल एप्प लॉन्च कर अग्रणी कदम उठाया है। मां योजना की एप्प पर नागरिकों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी।
मोबाइल एप्प पर मिलेंगी यह सुविधाएं – मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के लाभार्थियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की गई है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के मोबाइल एप्लीकेशन से आमजन को योजना से सम्बद्ध अस्पतालों, उनमें उपलब्ध सुविधाओं, अस्पताल से संपर्क के लिए नोडल अधिकारी की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। इसी प्रकार मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से आमजन अपने जन आधार कार्ड संख्या से परिवार के पंजीकरण की स्थिति, पॉलिसी वैद्यता की अवधि, वॉलेट में उपलब्ध राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिलेवार योजना से सम्बद्ध निजी एवं राजकीय अस्पतालों की सूची भी मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध है, जिसमें अस्पताल के नोडल अधिकारी का नाम, सम्पर्क नंबर, अस्पताल में योजनान्तर्गत उपलब्ध विशेषज्ञताएं एवं डॉ. की सूची भी उपलब्ध है। इसके साथ ही एप्लीकेशन में दिए गए क्यूआर कोड स्कैनर की सहायता से अस्पताल के काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर अस्पताल से संबंधित जानकारी भी ली जा सकती है। इसके अतिरिक्त मरीज को उपचार के लिए मना करने एवं मरीज से उपचार के लिए पैसा मांगे जाने पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




