बारां। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन इकाई् बारां की ओर से कोटा रोड स्थित सौभाग्य श्री मैरिज गार्डन में मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। अध्यक्ष नीतू गुप्ता व महामंत्री मधु गोयंका ने बताया कि मेले का शुभारम्भ बीजेपी नेता आन्नद गर्ग जो की एक समाज सेवक भी है। उन्होंने फीता काटकर किया। वैष्णव अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष अशोक बंसल, महामंत्री उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गोयनका, समाज के प्रतिष्ठित अशोक कारोलिया एवं सुरेंद्र गुप्ता, संस्था धर्मशाला के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, राजेंद्र मित्तल, सुनील अग्रवाल, पीयूष गर्ग, मैना बंसल, उर्मिला बंसल, मंजू आनंद गर्ग, पिंकी गोयनका, राखी गोयल, अल्का जिंदल आदि के सानिध्य में मेले का शुभारंभ हुआ।
सर्वप्रथम गणेशजी और अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथि महेंद्र गोयल, हिमांशु बंसल, भामाशाह त्रिलोक सोनी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल एवं हेमलता गर्ग ने बताया कि सभी अतिथियों को मेले का भ्रमण कराया गया। संचालन मंजू गोयल व सुनीला अग्रवाल द्वारा किया गया। मेले में साडी, लहंगा, सूट आदि की शॉपिंग करके महिलाएं खुश हुई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




