सांसद कार्यालय में ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
बारां। कोटडी माता मंदिर ग्राम के किसानों ने वर्षों पुरानी समस्या पक्के रोड की मांग को लेकर मंगलवार को कोटा रोड सांसद कार्यालय में ज्ञापन दिया है। किसान महापंचायत के महामंत्री लोकेश भंखड ने बताया कि कोटडी माताजी के मंदिर से तुमडा रोड तक माइनर से होता हुआ 3 किमी आम रास्ता है। बरसों से इस रोड को पक्का बनाए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेस के राज में भी ग्रामीणें ने समस्या को उठाया और अब भाजपा के राज को लगभग 2 साल होने को हैं। इस समस्या से कई बार अवगत करा दिया, लेकिन पक्का रोड नहीं बना।
ऐसे में गांव के प्रेम मीणा पूर्व सरपंच, सिकंदर मीणा, लोकेश मीणा, भोला मीणा, रामकिशन मीणा, रामेश्वर मीणा आदि ने कहा है कि पक्का रोड ना सही अभी कुछ माह बाद बारिश शुरू होने वाली है तो बारिश से पहले 4 जगहों पर सीमेंट के पाइप डाल दिए जाए तो अल्प समय के लिए राहत मिल जाएगी। इस संबंध में सांसद दुष्यंत सिंह को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




