बारां। रक्तकोष फाऊंडेशन व समर्पण ब्लड डोनर की पहल पर गांव-गांव रक्तदाता, घर-घर रक्तदाता अभियान के तहत काचरा तहसील अटरू निवासी मीनल मेघवाल के लिए आपातकाल मे अटरू निवासी करिश्मा शाक्यवाल ने अपने जीवन का पहला ए पोजिटिव रक्तदान कर मानवीय कार्य किया। एडवोकेट रामलखन शाक्यवाल ने बताया है। कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज मीनल का हिमोग्लोबिन कम आने पर कॉरर्डिनेटर सुरेश कुमार सैनी के माध्यम से एडवोकेट रामलखन शाक्यवाल से बातचीत की गई। शाक्यवाल ने मरीज की पुरी समस्या अपनी बहिन करिश्मा को बताई । करिश्मा तुरंत तैयार हो गई। और खुशी खुशी अटरू से जाकर अपने जीवन का पहला रक्तदान किया। रक्तदान करने पर फाउंडेशन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट, जिला अध्यक्ष नन्दलाल केसरी ने आभार व्यक्त किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




