बारां। नरेंद्र मोदी विचार मंच सर्वसम्मति से अटरु तहसील क्षेत्र के गांव काचरा निवासी देशराज योगी को प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय देहली ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित नाथ की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव विजय उपाध्याय गुरुग्राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मबीर योगी नोयडा, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर मुनेश उपाध्याय, मुकेश चौहान, पूजा उपाध्याय वशिष्ठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार गोस्वामी आगरा आदि की सहमति मिल गई है।प्रदेशाध्यक्ष योगी राजस्थान राज्य में सामाजिक संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। समाज उत्थान में बढ़ चढ़ कर अग्रणी रहेंगे। यह मंच योगी, उपाध्याय, नाथ, जोगी, गोस्वामी, गिरी, जंगम, रावल समाज का सामाजिक संगठन है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




