[aioseo_breadcrumbs]

दिव्यांगजनों से स्कूटी के लिए आवेदन मांगे

बारां। जिले में राजस्थान सरकार बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा संख्या 43 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनान्तर्गत वर्ष के लिए दिव्यांग स्कूटी के लिए चलने फिरने में असमर्थ ऐसे विशेष योग्यजन जो राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत हो अथवा रोजगार कर रहे हों, ऐसे दिव्यांगजनों से दिव्यांग स्कूटी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि इच्छुक विशेष योग्यजन अपने आवेदन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में 15 मई तक ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल पर एसजेएमएस डीएसएपी आइकन के माध्यम से किया जा सकते है। आवेदन पत्रों में आक्षेप पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि के 15 दिवस में किया जाना सुनिश्चित करें। आवेदन की पात्रता, शर्ते एवं दिशा-निर्देश की अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket