[aioseo_breadcrumbs]

बाबा रामदेव महाराज की विमान व कलश यात्रा 19 अप्रैल को,

20 को पूर्णाहुति के साथ होगा महाप्रसादी का वितरण
बारा। श्रीरविदास ऐरवाल समाज द्वारा शहर में बाबा रामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना और (डोरा) महायज्ञ का 2 दिवसीय समारोह 19 अप्रैल को आयोजित जाएगा। समाज के जिलाध्यक्ष हरिराम ऐरवाल ने बताया कि शुक्रवार को गांधी कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव महाराज की अन्नवास किया गया। इसके बाद 19 अप्रैल को गांधी कॉलोनी गौशाला के सामने से बड़ी संख्या समाज के महिला-पुरूषों द्वारा विमान यात्रा व कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कोटा रोड, चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक से धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड, धानमंडी होते हुए अत्तम कॉलोनी स्थित निजी गार्डन पहुंचेगी।

जहां रात्रि में भजन संध्या होगी, जिसमें गायक सुखदेव भारती द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी प्रकार 20 अप्रैल को मूर्ति स्थापना के साथ ही हवन यज्ञ, पूर्णाहुति व महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं 20 अप्रैल को ही एक जोड़े का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक बारां-अटरू पानाचंद मेघवाल, आमंत्रित अतिथि पूर्व अध्यक्ष संस्था धर्मादा विमल बंसल, पूर्व अध्यक्ष व्यापार संघ हेमराज गोयल व वार्ड पार्षद राजेंद्र जैन होंगे।

जिलाध्यक्ष हरिराम ऐरवाल ने बताया कि समारोह में धानमंडी हम्माल मजदूर संघ पूर्व अध्यक्ष पप्पू ऐरवाल,, प्रांतीय उपाध्यक्ष राधाकिशन खंडिया, पूर्व पार्षद पन्नालाल ऐरवाल, पार्षद हुकुम ऐरवाल, मंदिर समिति कोषाध्यक्ष पप्पूलाल नरवर, अध्यक्ष मुकेश भगत नगर, संचालक महावीर ऐरवाल, धनराज पटेरिया, सचिव कमलेश गोयल, सदस्य राकेश धोलिया, कैलाश, मोडूलाल, रसोई मंत्री बाबूलाल, कन्हैयालाल कोटवाल, प्रवक्ता रामस्वरूप खंडिया, गोरधन जरारिया, कोटवाल महेंद्र मंडेरिया, नरेंद्र मंडेरिया, अध्यक्ष राहुल ऐरवाल, महावीर, व्यायामशाला अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशी राकेश भागोरिया, नवल, अजय रेडिया, गोलू नरवर, मनोज बेरीवाल, राधेश्याम देलवार, हेमराज जखमरिया, रमेश महाराज, जगदीश ऐरवाल आदि मौजूद थे।
बारां। बाबा रामदेव महाराज की विमान व कलश यात्रा की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket