[aioseo_breadcrumbs]

भारत विकास परिषद ने अम्बेडकर की प्रतिमा को पहनाया 21 किलो का पुष्पाहार

बारां। भारत विकास परिषद, द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर 21 किलो का पुष्पाहार पहनाकर उन्हें याद किया। अंबेडकर सर्किल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सजावट कर वातावरण को आभामय बना दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा थे। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में प्रेरणा देता है। परिषद अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल, सचिव हितेश खंडेलवाल, अंकित खंडेलवाल व रूपल सेठी सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

पदाधिकारियो ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता, शिक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। जब तक समाज में असमानता है, तब तक स्वतंत्रता अधूरी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के इसी संदेश को लेकर परिषद निरंतर सामाजिक चेतना के कार्यों में अग्रसर है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket