बारां। भारतीय इतिहास संकल्प समिति ने अंबेडकर सर्किल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती से पूर्व संध्या पर दीपदान कर बाबा साहब को याद किया। जन्मदिन से पूर्व स्वागत वंदन अभिनंदन किया। समिति अध्यक्ष डॉ सुरेश मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब ने हर वर्ग जाती के उत्थान के लिए जो काम किया हर वंछित गरीब व्यक्ति के घरों में ईश्वर के रूप में पूजा की जाती है। ईश्वर का दर्जा जिन महापुरुष को मिला है वह डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब ही हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे आचार्य परमानंद गुरुजी ने कहा कि वह एक प्रसिद्ध न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। लेकिन यह भी कड़वा सच है कि हम उन्हें मानते तो हैं लेकिन उनकी बताई बातों को मानते नहीं। इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि उनके द्वारा बताए हुए संविधान के आधार पर देश में अपना जीवन जिए ना तो संविधान का उल्लंघन करें नहीं संविधान के विपरीत चले।
असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक मेहरा, डॉ हेमलता, डॉ ज्योति गुप्ता छात्रा इतिहासकार प्रिया मीणा, रचना कुमारी, प्रिया पंकज, ममता मीणा, पूजा कुमारी, शिवानी बैरवा ने राकेश मेघवाल, प्रमोद यादव भी विचार व्यक्त किए।
वहीं भाजपा एससी मोर्चा के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई। भाजपा नेता प्रमोद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर पहुंचे। इस अवसर पर लटूरलाल बैरवा, दीपक मेहरा, मुरली यादव, राकेश मेघवाल, सुरेन्द्र मेघवाल, अजय यादव, रमेश यादव, सोनू ऐरवाल, लखन वर्मा, सुनील शाक्यवाल आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




