[aioseo_breadcrumbs]

पारौत्रा ब्राह्मण समाज का स्नेहमिलन, व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जिला कार्यकारिणी का भी किया विस्तार
बारां। पारौत्रा ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से शहर के भूतेश्वर महोदव मंदिर पर स्नेहमिलन, वरिष्ठजन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। साथ ही समाज की एकजुटता को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिले की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।
जिला मंत्री ललित किशोर शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि आदि गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद तिवारी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र शास्त्री, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, आशुतोष जोशी, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री सुर्यप्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय सह मंत्री कुलदीप निमोदिया, ओमप्रकाश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, त्रिलोक शर्मा, बृजमोहन शर्मा, डॉ. ज्योतिस्वरुप शर्मा, कुलदीप शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष अरुणा शर्मा थीं। अध्यक्षता कोटा से समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार निमोंदिया ने की।

इसके बाद कार्यकारिणी की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बंधी कर स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभाओं की हौसला अफजाई तो होती ही हैं, साथ ही अन्यों को प्रेरणा मिलती हैं। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही कहा कि हमें बुजुर्गों का मागर्दशन लेना चाहिए। उनकी प्रेरणाओं से ही हम समाज को अग्रसर बना सकते है।
समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने की जरुरत हैं। हमें जरुरत है कि समाज के हर एक वर्ग को साथ लेकर चलें। समाज के हर व्यक्ति के अच्छे व बुरें समय में उसका साथ देना चाहिए। समाज की ओर से समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए।

इससे समाज की एकजुटता बढ़ती है। उन्होनें कहा कि हमें समाज के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं आदि के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ठहरने, खाना-पानी आदि के प्रबंधन को लेकर भी कदम उठाए जाने चाहिए। महिला संगठन को भी समाज में पूर्ण रुप से भागीदारी निभानी चाहिए। साथ ही उन्होनें कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर है। कोटा समाज पूर्व अध्यक्ष निमोदिया ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, इसका हमें निर्वहन करना चाहिए। समाज को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए।

वहीं जिलाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने कहा कि समाज के व्यक्ति अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे है। ऐसे मे हमें समाज के लोगों की किसी भी आपात स्थिति में मदद करनी चाहिए। बारां व कोटा समेत अन्य कहीं भी चिकित्सा सेवा यो अन्य किसी भी मदद के लिए संपर्क कर सकते है। समाज के युवाओं के लिए करियर गाइडेंस की सुविधा शुरु करवाई जा रही है। जिसमें समाज के युवा एक्पर्ट्स से रायशुमारी कर सकते है। साथ ही बारां व कोटा में भी समाज के सामुदायिक भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान आने वाले विद्यार्थियों को ठहरने व खाने की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र शर्मा, प्रमिलराय द्विवेदी, हेमंत शर्मा, दुर्गेशनंदन शर्मा, अनिल निमोदिया, निखिल शर्मा, भगवान शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket