बारां। कांग्रेस सेवादल भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वींं जयंती पर बारां शहर में जुलूस निकाला गया, जिसका कांग्रेस सेवादल ने बंक के आगे शाहबाद रोड़ पर स्वागत किया। सेवादल ज़िलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि बाबा साहेब केएक प्रसिद्ध न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि उनके द्वारा बनाए हुए संविधान के आधार पर देश में अपना जीवन जिएं, ना तो संविधान का उल्लंघन करें, न ही संविधान के विपरीत चलें।
ज़िला मीडिया प्रभारी एवं पार्षद ज़ाकिर खान ने बताया कि कार्यक्रम में डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली, नगर अध्यक्ष रोहित गुर्जर, सेवादल उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा भूलहेड़ी, विजय बैरवा, पार्षद ललित गुर्जर, शिवराज मीना, राजेंद्र यादव, जगदीश महावर, राकेश गौड़, पवन पांचाल, जुगल पांचाल, बहादुर सुमन, नरेंद्र यादव, आशाराम बैरवा, रहीम खान, रामप्रकाश बैरवा, अजय सेनी, कलाम खान, सुरेश भांड आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




