बारां। अखिल राजस्थान एसटी, एससी, ओबीसी कर्मचारी अधिकारी महासंघ जिला बारां द्वारा आयोजित विश्व रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस पर बारां के सभी मार्गो से निकालने वाली भव्य रैली पर आदिवासी मीना समाज जिला बारां द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि मीणा समाज के भामाशाह लक्ष्मीनारायण मीणा द्वारा रैली में पधारे लोगो के लिए आईसक्रीम की व्यवस्था की गई।
स्वागत करने वालों में प्रहलाद कुमार मीणा, रामगोपाल ढोटी, रामस्वरूप धारीवाल, मानक मेरमा, महावीर टारड़ा, रवीन्द्र मीणा, मीणा कर्मचारी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र मीणा, मुकुट बिहारी मीणा, जिला उपाध्यक्ष गिरिराज बामली, नंदकिशोर कराडिया, जिला महामंत्री रामपाल बावड़ीखेड़ा, पवन मुण्डला, धर्मेंद्र डूमाला राजेंद्र रारोती, धीरज मीणा, शुभम रसखेड़ा, कौशल सिमलिया, एडवोकेट लाल सिंह मारन, इंद्रपती मीणा, हेमराज खीरी, सुखदेव मीणा, बृजराज मीणा, सत्येंद्र मीणा, बनवारी झाड़वा, जितेंद्र जीरोद आदि उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




