[aioseo_breadcrumbs]

स्टे के बाद भी पीडितों की भूमि को नोटेरी पर बेचा, कार्रवाई की मांग की

बारां। किशनगंज थाना क्षेत्र के रेलावन निवासी मांगी बाई बेवा मकसूद अली व नजमा बेगम पुत्री मकसूद अली व शहनाज बेगम पत्नी असरफ अली ने मुल्जिमों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट में बताया कि ग्राम रेलावन व झागर तहसील किशनगंज की खाता संख्या 4, 3, 23 की कुल 63 बीघा 06 बिस्वा स्थित है। जिसके खसरा नंबर 372/859, 373, 374, 438/885, 452, 456, 458, 219/887, 217/888 के राजस्व रिकार्ड की यथास्थिति बनाए रखने हेतु अंतरित अस्थाई निषेधाज्ञा प्रसारित की हुई थी, किंतु फिर से रेस्पोडेंट द्वारा उक्त स्थगन आदेश के प्रभाव में रहने के बावजूद भी वादग्रस्त भूमि को बेचान कर दिया और जबरदस्ती व ताकत के बल पर उक्त भूमि की किस्त को परिवर्तित कर निर्माण करने पर आमदा है। अब्बास अली पुत्र महमूद अली निवासी गागरोन रोड झालावाड, मुनीर अली पुत्र महमूद अली निवासी ख्वांजापुर तहसील बडौदा जिला श्योपुर मप्र, चांद अली पुत्र महमूद अली निवासी पेट्रोल पंप के पास अनंतपुरा कोटा व सुल्तान अली पुत्र महमूद अली निवासी रेलावन।

चारों व्यक्तियों ने मिलकर उक्त खसरा नंबर 456 व 458 को तालीब हुसैन निवासी अंता को जर्ये नोटेरी बेचान कर दी है। उक्त भूमि पर सन 2012 से वादग्रस्त है। उक्त भूमि पर प्रार्थीगण का कब्जा चला आ रहा है। उक्त भूमि बंटवारे के बाद से पीडित पक्ष के पास है। जिस पर स्टे लग रहा है। इसके बावजूद भी उक्त भूमि को चारों व्यक्तियों ने तालीब हुसैन को बेचान कर दिया। इस भूमि में मस्जिद बनी हुई व इसी नंबर में सहकारी भवन बना हुआ है। मुनीर अली 8-10 व्यक्ति मध्यप्रदेश से लेकर आया है व तालीब हुसैन भी 8-10 व्यक्तियों को अंता से लेकर आया है। ये सभी लोग अलग-अलग समाज के व्यक्ति है, जो कभी भी हमारे परिवार के साथ दुर्घटना घटित कर सकते हैं। इन सभी लोगों से जान माल का खतरा बना हुआ है। यह लोग जान से मारने की धमकी देते है और झूंठा केस भी लगा सकते हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket