बारा। श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे सघन ’परिंडा अभियान’ के तहत नाकोड़ा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे बांधे गए। संस्थान के कपिल सोनी, रितेश मीणा ने बताया कि शनिवार को नाकोड़ा कॉलोनी, आरके गार्डन के आसपास के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना-पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।
संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि अभियान में जुड़े पर्यावरण प्रेमी जितेन्द्र शर्मा ने शाहाबाद’ में हाइड्रो पावर प्लांट लगाने के लिए काटे जाने वाले लाखों पेड़ों को बचाने के लिए लोगों से अपील की है। अभियान में मोहन सोनी, पर्यावरण प्रेमी नीरज नामा आदि ने सहयोग किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




