बारां। राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ बारां की बैठक 13 अप्रैल, को दोपहर 12 बजे ताडके बालाजी के मंदिर अटरू रोड पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश महामंत्री दयाराम शर्मा ने बताया कि पुजारियों की किसान आईडी नहीं बन रही है। बैठक में इस मामले को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें ब्राह्मण, गुर्जर, नाथ, वैष्णव, ब्राह्मण व गोस्वामी समाज के जिलाध्यक्ष एवं पुजारी समाज, कोटा, बूंदी व झालावाड़ जिलाध्यक्ष, पुजारी समाज के सभी तहसील अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता श्रीजी मंदिर बारां के मुख्य पुजारी दुर्गाशंकर शर्मा करेंगे। जिले के सभी पुजारियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




