[aioseo_breadcrumbs]

प्रवीण खंडेलवाल के प्रथम बारां आगमन पर होगा खंडेलवाल समाज का भव्य स्वागत

बारां। दिल्ली चांदनी चौक से सांसद निर्वाचित हुए प्रवीण खंडेलवाल का रविवार को बारां में प्रथम आगमन होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर खंडेलवाल समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कोटा रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में किया जाएगा। खंडेलवाल पंचायत के अध्यक्ष नरेश कुमार खंडेलवाल, सचिव हितेश कुमार, कोषाध्यक्ष रमाकांत मेहता, संरक्षक ललित मोहन खंडेलवाल, प्रेमचंद बीमवाल, ओम प्रकाश एडवोकेट, सतीश कुमार सेठी व सतीश कुमार ठाकुरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज की एकजुटता और सम्मान की भावना का प्रतीक होगा।

इस अवसर पर बारां, अंता, मांगरोल, अटरू, सीसवाली और कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश पाटोदिया तथा अंता नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल का भी सम्मान किया जाएगा।
समाज की महिला मंडल और विभिन्न महिला ग्रुप्स को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है, जिससे कार्यक्रम में महिला सहभागिता भी सशक्त रूप में दर्ज हो।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket