[aioseo_breadcrumbs]

जैन श्वेताम्बर समाज ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव

बारां। जैन श्वेतांबर समाज द्वारा शासनपति भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव जैन कॉलोनी स्थित महावीर भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद भाया रहे। समाज के अध्यक्ष दीप पतीरा ने बताया कि महावीर के सिद्धांत बड़े रहस्य में गंभीर और प्रेरणादायक हैं। अहिंसा सिद्धांत के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी ने जीवन को जीवों और जीने का संदेश दिया। सचिव कमल मारू ने महावीर भगवान के जीवन का चरित्र पढा। महिला मंडल अध्यक्ष मृदुला मारू ने बताया कि इस अवसर पर एक ठंडी शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन समाज के वरिष्ठजनों द्वारा करवाया गया ताकि इस भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत मिल सके। सचिव सुनीता वेद एवं कोषाध्यक्ष दीप्ति पतिरा ने बताया कि बच्चों व महिलाओं द्वारा इस अवसर पर अनेक मनोरंजन धार्मिक नाटक नृत्य प्रश्नोत्तरी और हाउजी करवाई गई। प्रतियोगिता में पालना सजाओ नवकार सजाओ में प्रथम स्थान में लब्धि गठन, द्वितीय के निशमरू तथा नवकार में नव्या मारू एवं प्रीति मारू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ध्रुव जैन, निष्ठा मारुति स्थान प्राप्त किया। कोषाध्यक्ष दीप्ति पातीराम एवं सुदामा ने बताया कि बच्चों की फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान अर्थ मारू व शिवाय पतिरा तथा द्वितीय स्थान होती जैन व हिया ने प्राप्त किया। टैलेंट शो में जिनेश पुतिदा गजल व वेद में प्रथम रही। सोनाली मारू व राखी मारू द्वितीय स्थान पर रही। पाठशाला की सभी बच्चों को समाज द्वारा प्रोत्साहन राशि दी गई। कोषाध्यक्ष सुनील वेद ने बताया कि सभी प्रतियोगों को प्रतियोगियों को समाज द्वारा परितोषित किया गया। कार्यक्रम में मोना मारू ने शपथीदा, मयूरी, दिव्य व वेद द्वारा सहयोग दिया गया। प्रमोद भाया ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल में प्राविधा गठन, मंजू बाफना, नैना पतीरा, हिना पतीरा, बिंदु मारू व रिंकू जैन रही। प्रतियोगिताएं दो दिन तक करवाई गई। महिला मंडल द्वारा संचालन सुधा मारू और दीप्ति पतिरा द्वारा किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket