बारां। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व को धूमधाम एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाए जाने को लेकर पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल द्वारा जिम्मेदार साथियों की तैयारी बैठक ली।
बैठक में पूर्व मंत्री भाया व पूर्व विधायक मेघवाल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीबड़ा बालाजी जन कल्याण समिति के बैनर तले एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु 12 अप्रेल को दोपहर 3.00 बजे श्रीराम स्टेडियम, बारां से श्रीबड़ां बालाजीधाम के लिए पदयात्रा रवाना होगी। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक आमजन शामिल हो तथा यह धार्मिक कार्यक्रम सफलता के साथ सम्पन्न हो, इसे लेकर बैठक में जिम्मेदार साथियों के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा जिम्मेदार साथियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
भाया ने बताया कि पदयात्रा में हाथी, घोडे, बग्गी, झांकियां प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगी। इसमें साधु-संत भी शिरकत करेंगे। भाया ने धार्मिक आयोजन में अधिकाधिक संख्या में आमजन से शामिल होने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




