बारां। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 12 अप्रैल को बारां प्रवास पर रहेंगे। मंत्री दिलावर 12 अप्रैल को प्रातः 9ः30 बजे
कल्पना चावला सर्किल, स्वामी विवेकानंद नगर पर 33/11 नवीन केवी का शिलान्यास करेंगे। प्रातः 11ः30 बजे बारां जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
बारां में दोपहर 1 बजे निजी गार्डन, नाकोड़ा कॉलोनी में वैष्णव समाज द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जिला परिषद कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक लेंगे। सायं 5 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसावा, तहसील अंता में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। सांय 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




