बारां। ज्योतिष वास्तु योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान ने भारतीय महिनों पर आधारित श्री गायत्री दैनिक पंचांग कलेंडर के द्वितीय संस्करण का विमोचन गायत्री मंदिर सभागार में किया। संस्थान की जिला संयोजिका हेमलता सोन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुभम नागर जिलाधिकारी समाज कल्याण विभाग, भूपेंद्र माथोडिया कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा बारां, विशिष्ट अतिथि आर्थिक सांख्यिकी ब्लॉक अधिकारी प्रमिला गौड़, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष देवेंद्र मीणा, एडवोकेट हिमानी सोन, केसरी लाल सोन अध्यापक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ सुगन नागर ने की। सभी अतिथियों ने पंचांग पूजन करके कलेंडर का विमोचन किया। मुख्यातिथि शुभम नागर ने कहा कि ज्योतिषाचार्य डॉ सुगन नागर द्वारा बनाया गया यह कलेंडर भारतीय संस्कृति के अनुरूप भारतीय महिनों पर आधारित है। इसमें दी गई तिथियां,पर्व त्यौहार सभी के लिए उपयोगी होंगे। इस कलेंडर मे उन सभी विषयों को समाहित किया गया है।
जिसकी हमें आवश्यकता है। उन्होंने संस्थान के कार्यो की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। भूपेंद्र माथोडिया ने श्री गायत्री दैनिक पंचांग को हर सनातनी के लिए उपयोगी बताया तथा संस्थान के द्वारा चलाए गए शतायु भव कार्यक्रम की प्रशंसा की। देवेन्द्र मीणा, प्रमिला गौड़ ने संस्थान के समाजिक, आध्यात्मिक, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण आदि कार्यों को सम्पूर्ण मानव जाति की भलाई के कार्य बताया। एडवोकेट हिमानी सोन, केसरी लाल सोन ने कहा कि हमें त्यौहारों, पर्व पर विशेष पूजा हेतु मुहूर्त आवश्यकता होती है जिसकी जानकारी श्रीगायत्री दैनिक पंचांग कलेंडर में दी गई है। कार्यक्रम में जिला संयोजिका हेमलता सोन, पंकज नागर, गंगाराम माली,बृज गोविंद टेलर,चेतन मीणा,किरण गोस्वामी, बृजमोहन आर्य, संजू कामेलिया, विनय सोन, लीला यादव, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




