[aioseo_breadcrumbs]

बारां। दृष्टि कॉम्पिटिशन क्लासेज़,बारां द्वारा 13 अप्रैल रविवार को कॉलेज रोड़ स्थित धाकड़ छात्रावास में आयोजित होड़ सेमिनार व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन बुधवार को संस्थान के शिक्षकों व बच्चों के कर कमलों से हुआ।
दृष्टि कॉम्पिटिशन क्लासेज,बारां के निर्देशक रजनीश मेहता व सत्तू नागर ने बताया कि कवि सम्मेलन व सेमिनार की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है,बच्चों व शहरवासियों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह को देखते हुए इसकी व्यापक तैयारियाँ जोरों पर है। कार्यक्रम में शहर के सभी विभागों के जनप्रतिनिधियों व समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कवि सम्मेलन में बारां शहर के गौरव अंतरराष्ट्रीय हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. सुरेंद्र यादवेंद्र का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक सत्तू नागर,रजनीश मेहता,दिवाकर सर,सोनू सुमन,गुड्डू कुमार ओढ़ आदि उपस्थित रहें।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

यूजीसी प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने की मांग, सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे

स्वर्ण समाज एकता मंच के आह्वान पर निकली वाहन रैली, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बारां। यूजीसी से

Live Cricket