बारा। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना 27 मार्च 2025 के क्रम में श्रीमान् आयुक्त (ईजीएस) के पत्रांक 28 मार्च 2025 द्वारा प्राप्त निर्देशों की पालना में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित अकुशल श्रमिकों की मजदूरी दर वर्ष 2025-26 हेतु 281 रूपए प्रतिदिवस निर्धारित की गई है। उक्त मजदूरी दर राज्य स्तर से जारी आदेश दिनांक से प्रभावी होगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




