बारां
। शहर के सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सालय में मधुमेह जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ग़या। जिसमें 90 रोगियों की मधुमेह की जांच कर निशुल्क चिकित्सा परामर्श और औषधी दी गई।
शिविर प्रभारी
डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि धनवंतरी गुजरात हर्ब के सहयोग से लगे शिविर में रोगियों ने उत्साह से चिकित्सा परामर्श लिया। चिकित्सालय में आए हुए रोगियों की मधुमेह की जांच के पश्चात उनको आहार और विहार, दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में वरिष्ठ कंपाउंडर शिवशंकर नागर, गौतम नरूला, मुकेश सैनी आदि ने सहयोग किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




