बारां। नहरी किसान संघर्ष एवं सिंचाई समिति बारां झालावाड़ कोटा के पदाधिकारियों द्वारा ब्रज चौरासी कौस परिक्रमा की गई। इस दौरान सभी ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना निर्माण कार्य प्रगति के लिए बजट दिलवाने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शर्मा के नेतृत्व में अध्यक्ष पवन यादव, उपाध्यक्ष महावीर सुमन, प्रचार मंत्री हेमराज नागर, संगठन मंत्री अमर लाल सुमन, रामावतार मीणा ने ब्रज 84 कौस परिक्रमा गोपेश्वर महादेव, गोपीनाथ, राधा रमण, राधा दामोदर, राधा बल्लभ व बांके बिहारी की परिक्रमा की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




