बारा। ग्राम पंचायत लिसाडिया के भडसुई व समसपुर के किसानों ने गिरदावरी सही व सत्य करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में भडसुई के रामहेत मीण, समसपुर के मोहित नागर, निखिल धाकड व गौरव नागर ने बताया कि ग्राम पंचायत लिसाडिया के समस्त गांव की ऑनलाइन गिरदावरी कर्मचारी द्वारा राजस्व रिकार्ड में गलत कर दी गई है, जो फसल खेत में है व गिरदावरी में नहीं है। इसलिए सभी किसानों को अपनी जिंस बेचने हेतु सरकारी तोल केंद्र पर गिरदावरी की आवश्यकता है। ग्रामीणां ने राजस्व रिकार्ड में गिरदावरी ठीक करवाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि टोकन में नंबर आ चुका है, लेकिन गिरदावरी नहीं है। इस कारण किसानों को परेशान होना पड रहा है। इस संबंध में पूर्व में किसान पंचायत द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




