[aioseo_breadcrumbs]

संभाग स्तरीय आरोग्य मेले की तैयारियों का लिया जायजा


बैठक लेकर की समीक्षा, मेला 7 से 10 फरवरी तक
बारां । स्वास्थ्य सबके लिए थीम पर 7 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय आरोग्य मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बुधवार को अधिकारियों ने शिविर स्थल का जायजा लिया। आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।
मीडिया प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा व डॉ. कमलेश कंवरिया ने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए अतिथियों को आमंत्रित किया गया। जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, संघ जिला प्रचारक वैद्य राधेश्याम गर्ग, बारां नागरिक बैंक चेयरमेन हरगोविंद जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष ओपी पारेता आदि ने स्वीकृति प्रदान की। वहीं जिले के चारों विधायकों प्रताप सिंह सिंघवी, राधेश्याम बैरवा, कंवरलाल मीणा व ललित मीणा को भी आमंत्रित किया गया है।
दूसरी ओर उप निदेशक विरेंद्र सिंह सोहाया ने अपने कार्याल्य में अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। मेला प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह हाड़ा, डॉ. देवकरण शर्मा, डॉ. चंद्रभान श्रीवास्तव, डॉ. गिरधर चौरसिया, डॉ. अजय नागर आदि ने उद्घाटन व मेला स्थल का जायजा लिया।

मेले के प्रचार प्रसार के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी भी करवाई जा रही है। वहीं शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स व फ्लेक्स लगाए गए हैं। इसके अलावा सम्पूर्ण जिले में आयुर्वेद कार्मिकों के द्वारा आमजन को मेले का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें पम्पलेट व पोस्टर आदि का वितरण किया जा रहा है।

कल होगा उद्घाटन समारोह-
जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन 7 फरवरी को सुबह 10 बजे राज्य व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी व विद्वजन करेंगे। प्रतिदिन मेले में आने वाले रोगियों की चिकित्सा उपचार व परामर्श का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
क्लिनिक व प्रदशर्नियां भी लगेंगी-
मेला प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। जिनमें क्षेत्र में उपलब्ध वन औषधियों एवं शुष्क औषधियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न फार्मा कंपनियों के उत्पादों का प्रदर्शन, स्वास्थ्य संवर्धन जानकारी, लोगों का प्रकृति परीक्षण, सौंदर्य व न्यूरोपैथी क्लिनिक, रसायन व बाजीकरण, प्रबुद्ध वर्ग के लिए व्याख्यान, शोध कार्य के लिए तकनीकि सत्र, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले में राज्य, संभाग एवं जिले के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे-
मीडिया प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा व सामान्य व्यवस्था प्रभारी डॉ. कमलेश कंवरिया ने बताया कि मेले में प्रतिदिन शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक आयुष पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिनमें प्रथम दिन भजन संध्या, दूसरे दिन काव्य पाठ व तीसरे दिन कलाकारों द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। अंतिम दिन 10 फरवरी को दोपहर 3 बजे मेले का समापन किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket